विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होशियारपुर माइनिंग दफ्तर पर CBI का छापा, XEN तुषार गोयल को साथ ले गई टीम; रिकॉर्ड की जांच की

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:45 PM (IST)

सीबीआई ने बुधवार रात होशियारपुर के माइनिंग विभाग कार्यालय पर छापा मारा और रिकॉर्ड की जांच की। इस दौरान विभाग ...और पढ़ें

होशियारपुर माइनिंग दफ्तर पर CBI का छापा। फोटो जागरण

होशियारपुर माइनिंग दफ्तर पर CBI का छापा। फोटो जागरण

HighLights

  1. CBI टीम ने होशियारपुर माइनिंग दफ्तर पर छापा मारा।

  2. विभाग के एक्सईएन तुषार गोयल को साथ ले जाया गया।

  3. अधिकारियों ने रिकॉर्ड की जांच की, विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित।

हजारी लाल, होशियारपुर। होशियारपुर में माइनिंग विभाग के कार्यालय में बुधवार रात सीबीआई की टीम पहुंचने से हलचल मच गई। सूत्रों के अनुसार, टीम ने कार्यालय के अंदर रिकॉर्ड की जांच-पड़ताल की। इस दौरान माइनिंग विभाग के एक्सईएन तुषार गोयल को भी सीबीआई की टीम अपनी गाड़ी में साथ ले गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम रात के समय कार्यालय पहुंची थी। यहां विभागीय रिकॉर्ड की जांच किए जाने की सूचना सामने आई है।

हालांकि, टीम किस मामले के सिलसिले में पहुंची थी और जांच का दायरा क्या था, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। पूछे जाने पर उन्होंने केवल इतना कहा कि काम चल रहा है। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई के कारणों या एक्सईएन को साथ ले जाने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि तुषार गोयल को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है या कार्रवाई के तहत कोई अन्य प्रक्रिया अपनाई गई है। सीबीआई की कार्रवाई, जांच के विषय और विभागीय रिकॉर्ड से संबंधित पहलुओं पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।