हाईवे जाम करने के मामले में अज्ञात लोगों पर केस
मॉडल टाऊन पुलिस ने गत दिवस हाईवे जाम करके नारेबाजी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि गत दिवस पिपलांवाला में जालंधर रोड पर कुछ लोगों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया था और हाईवे बंद कर दिया। एएसआई त¨जदर ¨सह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की कुछ लोगों ने जालंधर हाईवे बंद कर जाम लगाया है। सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए व मौके की वीडियोग्राफी व पाया गया कि लोगों द्वारा लगाए गए जाम से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने व अपनी मांग को लेकर कारपोरेशन अध्यक्ष से बात करें पर लोग नहीं माने और काफी समय तक लोगों ने जाम लगाई रखा। पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर : थाना माडल टाउन पुलिस ने गत दिवस हाइवे जाम करके नारेबाजी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि गत दिवस पिपलांवाला में जालंधर रोड पर कुछ लोगों ने पानी की समस्या को लेकर जाम लगाया था और हाइवे बंद कर दिया। एएसआइ त¨जदर ¨सह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने जालंधर हाईवे बंद कर जाम लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी वहां पहुंची तो मौके की वीडियोग्राफी की। इस दौरान जाम से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जाम हटाने व अपनी मांग को लेकर कारपोरेशन अध्यक्ष से बात करने को कहा पर लोग नहीं माने और काफी समय तक लोगों ने जाम लगाए रखा। पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।