हाईवे जाम करने वाले 250 अज्ञात लोगों पर केस
दसूहा पुलिस ने हाईवे जाम करने के मामले में लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेंक्टर जगदीश ने बताया कि 17 नवंबर को करीब 250 किसानों ने शुगर मिल से अपनी बकाया राशि न देने के विरोध में गरना साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास धरना लगाया दिया।
संवाद सहयोगी, दसूहा : दसूहा पुलिस ने हाईवे जाम करने के मामले में लगभग 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेंक्टर जगदीश ने बताया कि 17 नवंबर को करीब 250 किसानों ने शुगर मिल से अपनी बकाया राशि न देने के विरोध में गरना साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास धरना लगाया दिया। जिस कारण हाईवे पर यातायात ठप हो गया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की व कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा जिसके आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहने के बावजूद भी किसान धरने पर अड़े रहे व जाम नहीं हटाया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दसूहा पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से किसान रंधावा शुगर मिल से अपने 400 करोड़ रुपये के बकाये की मांग कर रहे थे परंतु मिल के अधिकारी उन्हें टालते रहे। किसानों की मिल शुरू करने की मांग को भी नहीं माना गया तो विरोध में किसानों ने धरना लगा दिया था जो दो दिन तक लगा रहा। जिसके बाद प्रशासन ने किसानों की मांगें मानी व बाद में किसानों ने धरना उठा दिया।