दहेज के लिए तंग करने पर पति के खिलाफ केस
थाना सदर पुलिस ने एक विवाहिता को दहेज के लिए तंग परेशान करने पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:12 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
संवाद सहयोगी,होशियारपुर : थाना सदर पुलिस ने एक विवाहिता को दहेज के लिए तंग परेशान करने पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। एएसआइ दिलबाग सिंह को दिए बयान में नेहा सोनिका निवासी शेरगढ़ ने बताया कि उसकी शादी सूरज निवासी मकान नंबर 108करोल बाग चग्गिटी जालंधर के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति उसे दहेज के लिए तंग करने लगा और मारपीट करने लगा। जिस पर वह पति का घर छोड़ मायके चली आई थी। पुलिस ने नेहा के बयान पर उसके पति सूरज के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें