दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व देवर नामजद
संवाद सहयोगी दसूहा थाना दसूहा पुलिस ने शनिवार को एक महिला के बयान के आधार पर उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, दसूहा
थाना दसूहा पुलिस ने शनिवार को एक महिला के बयान के आधार पर उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ सर्बजीत सिंह को दिए बयान में पूनम पुत्री परमजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर सात गुरु हरराय नगर बल्लगन चौक दसूहा ने बताया कि उसकी शादी 5 जनवरी 2018 को 318 वार्ड नंबर 12 मासिन कंपाऊंड मेन बाजार तरनतारन के रहने वाले विक्टर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और देवर उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट भी करने लगे। एक दो बार तो पंचायत ने राजीनामा करवा दिया मगर वह बार-बार मारपीट करके परेशान करने लगे। पुलिस ने पूजा के बयान पर विक्टर और उसके भाई सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।