कांग्रेस की गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब देगा भाजपा वर्कर : निपुण शर्मा
जेएनएन होशियारपुर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा समेत 14 मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर अश्वनी गैंद अशोक कुमार शोकी अमरजीत सिंह लाडी देहाती मंडल महामंत्री बलवीर बिरदी अजय चोपड़ा गुरजीत सिंह सूरी तरुण अरोड़ा हरदीप सिंह लोंगिया हरजीत सिंह अमरजीत सिंह भिदा अश्वनी पदराना जसविदर सिंह प्रदीप राणा ने जारी संयुक्त प्रेस नोट में कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी होशियारपुर में नहीं होने देंगे।
जेएनएन, होशियारपुर
जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा समेत 14 मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर, अश्वनी गैंद, अशोक कुमार शोकी, अमरजीत सिंह लाडी, देहाती मंडल महामंत्री बलवीर बिरदी, अजय चोपड़ा, गुरजीत सिंह सूरी, तरुण अरोड़ा, हरदीप सिंह लोंगिया, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह भिदा, अश्वनी पदराना, जसविदर सिंह, प्रदीप राणा ने जारी संयुक्त प्रेस नोट में कहा कि कांग्रेस की गुंडागर्दी होशियारपुर में नहीं होने देंगे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि बीते दिनों अमृतसर और लुधियाना में भाजपा दफ्तरों में घुसकर कांग्रेस के गुंडों द्वारा गुंडागर्दी की गई, ऐसी गुंडागर्दी होशियारपुर में नहीं होने देंगे। निपुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा ही इतिहास रहा है कि जब-जब उनकी पार्टी सत्ता में आकर फेल हुई है और वह लोगों किए गए वादे पूरे नहीं कर पाती तब गुंडागर्दी पर उतर आती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस के गुंडे हमारे दफ्तरों और कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं, अगर किसी ने होशियारपुर में ऐसी घटिया हरकत की तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस की दूषित मानसिकता फूट डालो और राज करो की नीति अब पंजाब में नही चलने देंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि न तो किसानों के लिए घोषित की गई एमएसपी बंद होगी और न मंडी सिस्टम बंद होगा। इसके बावजूद कांग्रेस किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर उन्हें गुमराह करना चाहती है।