Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता दीप जलाकर राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

होशियारपुर पांच अगस्त का दिन भारत के इतिहास में अति महत्वपूर्ण दिन के तौर पर जाना जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 02:15 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 02:15 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता दीप जलाकर 
राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ता दीप जलाकर राम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी मनाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

जेएनएन, होशियारपुर : पांच अगस्त का दिन भारत के इतिहास में अति महत्वपूर्ण दिन के तौर पर जाना जाएगा। इस दिन अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू होगा। भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा व पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि हर भारतीय इस पल का गवाह बनने को आतुर है। उन्होंने कहा कि इस दिन होशियारपुर भाजपा के सभी कार्यकर्ता राम मंदिर के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व अन्य महान हस्तियों द्वारा करवाए जाने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की खुशियां मनाने के लिए अपने घरों पर दीपमाला करेंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, महामंत्री विनोद परमार, सतीश बावा, उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा,संजू अरोड़ा,अश्वनी गैंद ,यशपाल शर्मा ,वीर प्रताप राणा, अशोक कुमार, रमेश ठाकुर व राजेश ललवाण आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.