Move to Jagran APP

कैप्टन सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ मौन धारन किया

संवाद सहयोगी मुकेरियां जिला भाजपा देहाती कार्यालय मुकेरियां जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास की प्रधानगी में पंजाब में चल रहे गुंडाराज वाली कैप्टन सरकार के खिलाफ जिला भाजपा द्वारा गांधी जयंती पर दो मिनट का मौन धारन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 04:32 PM (IST)
कैप्टन सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ मौन धारन किया
कैप्टन सरकार की गुंडागर्दी के खिलाफ मौन धारन किया

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

loksabha election banner

जिला भाजपा देहाती कार्यालय मुकेरियां जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास की प्रधानगी में पंजाब में चल रहे गुंडाराज वाली कैप्टन सरकार के खिलाफ जिला भाजपा द्वारा गांधी जयंती पर दो मिनट का मौन धारन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने कहा कि गांधी अहिसा के पुजारी थे। वह उनके दर्शाए हुए मार्गदर्शन पर चलते हुए मौन व्रत रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेतावनी देना चाहते हैं कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया सलाम करती है। इसी के चलते आज के दिन को अंतरराष्ट्रीय अहिसा दिवस के रूप में मनाया जाता है, मगर दु:ख की बात है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में गुंडागर्दी कर रही है। कांग्रेस के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यालय पर हमले किए जा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जंगीलाल महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शाकर, अरुणेश शाकर, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना कटोच, जिला युवाध्यक्ष योगेश सपरा, मंडल अध्यक्ष बंटी साहनी, मंडल अध्यक्ष हाजीपुर अनिल वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष देहाती अशोक शर्मा, राजेश वर्मा, परवीन शर्मा, सुधीर महाजन, रंजीत सिंह हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.