Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को काली झंडियां दिखा किया विरोध प्रदर्शन

मुकेरियां के कस्बा हरसा मानसर स्थित टोल प्ला•ा पर आज जालंधर से पठानकोट जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को किसानों ने काली झंडियां दिखा विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:34 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को काली झंडियां दिखा किया विरोध प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को काली झंडियां दिखा किया विरोध प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

loksabha election banner

मुकेरियां के कस्बा हरसा मानसर स्थित टोल प्ला•ा पर आज जालंधर से पठानकोट जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को किसानों ने काली झंडियां दिखा विरोध प्रदर्शन किया एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए कृषि सुधार कानूनों को तुरंत वापस लिए जाने की मांग की। इस समय किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ जम कर नारेबा•ाी की। टोल प्ला•ा हरसा मानसर पर पिछले 12 दिनों से किसान संगठनों द्वारा रोष धरना दिया जा रहा है और इसी जगह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश से भाजपा के एक विधायक को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा था। इस समय किसान नेताओं ने बातचीत के दौरान कहा कि वह लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं अथवा किसानों द्वारा भाजपा सरकार एवं नेताओं का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार कृषि सुधार ने नाम पर लाए किसान विरोधी काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.