पंजाबी भाषा को प्रफुल्लित करने के लिए भाजपा ने कसी कमर
संवाद सहयोगी दातारपुर सूबे में पंजाबी को प्रफुल्लित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है।
संवाद सहयोगी, दातारपुर
सूबे में पंजाबी को प्रफुल्लित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देश से बुधवार को मंडल हाजीपुर के छह शक्ति केंद्रों पर आम जनता के सहयोग से पंजाबी भाषा को पंजाब के सरकारी महकमों में पंजाबी में लिखा और बोला जाए इसके लिए डिजिटल हस्ताक्षर मुहिम चलाई गई। इसमें पंजाब भाजपा के उपप्रधान और जिला भाजपा प्रभारी नरेंद्र परमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल वशिष्ट, मंडल के दोनों महामंत्री सूबेदार रणजीत सिंह, ठाकुर कर्ण सिंह, जिला प्रेस सचिव विकास मनकोटिया, ओबीसी मोर्चा जिला उपप्रधान पवन जवाहर, जिला कार्यकरणी मेंबर सुनील दत्त सहगल, जोगिदर सैनी, संजीव कपिला, हाजीपुर शहरी प्रधान सुरिदर मोहन बजाज, उपप्रधान विक्रम ठाकुर, प्रभारी अश्वनी बांका, युवा मोर्चा प्रधान सुरज शर्मा, उपप्रधान गोविद राय, पंच प्रेम नाथ, राम लुबाया भुल्ला ,ठाकुर गंधार सिंह, शक्ति केंद्र बुढ़ाबड़ प्रधान राजीव गुलेरिया, प्रभारी प्रेमपाल, महंत गौरव जी, मल्कीत सिंह, नंबरदार रणधीर सिंह, सिवोचक शक्ति केंद्र प्रधान बलबीर सिंह, प्रभारी तिरलोचन सिंह, ठाकुर कुलदीप सिंह, प्रधान सरवन सिंह, हंदवाल प्रभारी सुभाष चौधरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी, चंगड़वां प्रधान दविदर सिंह, प्रभारी नवदीप ठाकुर, पूर्व समीति मेंबर गुरदियाल सिंह, विजय ठाकुर, दौलत ठाकुर, मंडल उपप्रधान त्रिलोक चंद, सुरिदर चौधरी, युवा मोर्चा हाजीपुर से मनोज शर्मा मंजू, अर्जुन, राहुल, सागर, अभी, सन्नी चौधरी, विकास चौधरी, सौरव, राज कुमार बबला, अश्वनी शर्मा, मनजीत सिंह, मन्नी उपस्थित थे।