गांधी संकल्प यात्रा निकाल स्वच्छता के लिए किया जागरूक
रविवार को तलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी संकल्प यात्रा निकाली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 04:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा : रविवार को तलवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान सीनियर नेता सुशील कुमार पिकी शामिल हुए। यह यात्रा पुराना तलवाड़ा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर सब्जी मंडी चौक में संपन्न हुई।
नगर पंचायत तलवाड़ा के पूर्व प्रधान ध्रुव सिंह ने कहा है कि हमें महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है। इसमें अहिसा के लिए कोई स्थान नहीं है तथा सभी को मिलकर सफाई व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। इस अवसर पर नंद किशोर पुरी, कुलदीप चतरु, आशु अरोड़ा, ध्रुव सिंह, सुशील कुमार पिकी, दलजीत सिंह जीतू, विपिन, डॉ. सुभाष, राधे श्याम, मास्टर मोहिदर सिंह, तिलक राज सरपंच अलेरा, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें