ऑब्जर्वर बनने पर भाजपा नेताओं ने किया खन्ना का स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को पार्टी हाई कमान ने हरियाणा व गोवा राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों के चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को पार्टी हाई कमान ने हरियाणा व गोवा राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों के चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। प्रवास के बाद होशियारपुर पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने खन्ना को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सभी भाजपा नेताओं ने खन्ना को बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी हाईकमान के फैसले की सराहना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि खन्ना के राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को दी गई सेवाओं के चलते ही पार्टी हाईकमान ने उन पर अथाह विश्वास का परिचय दिया है। नेताओं ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि पार्टी के शीर्ष ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वाह वे पूरी ईमानदारी व पारदर्षिता से करेंगे। इस मौके पर विजय अग्रवाल, डॉ. रमन घई, गोपी चंद कपूर, उमेश जैन, राजेश नकड़ा, आनंद अग्रवाल, मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी उपस्थित थे।