कमल शर्मा को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
जेएनएन, होशियारपुर : जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमल शर्मा की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री विनोद परमार व निपुण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। श्रद्धांजलि देने के उपरांत कार्यकर्ताओं से तीक्ष्ण सूद ने कहा कि उनके छोटे भाई पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा के इस तरह से दुनिया से चले जाने पर पंजाब भाजपा को नुकसान हुआ है। वहीं व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें क्षति हुई है। डॉ. दिलबाग राय ने कहा कि कमल शर्मा सर्वप्रिय नेता थे जो हमेशा पार्टी में बड़े नेता से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक मान-सम्मान देते थे। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य महिदर पाल मान, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी, पार्षद मलकियत सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रदेश एसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेश भाटिया, कृष्ण अरोड़ा, कुलवंत कौर, भारती कैनेडी, कुलवंत सिंह, संतोख सिंह, रणजीत सिंह राणा, अश्वनी गैंद, जिन्दू सैनी, राजा सैनी, चिटू हंस, अनिल हंस, राजन शर्मा, विपुल वालिया, रमेश ठाकुर मेशी, अमरजीत लाडी, अशोक शोकी, अमित आंगरा, रविन्द्र चड्ढा, बलजिदर काला, चन्द्रशेखर तिवारी, पाल सिंह, डॉ. प्रवीण, जगमोहन नरुला, राजकुमार, राजिदर मोदगिल, लक्की प्रधान आदि कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पण किए।