Move to Jagran APP

केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

होशियारपुर जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के निर्देशों अनुसार प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 09:54 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 09:54 PM (IST)
केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
केंद्र की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

जेएनएन, होशियारपुर: जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा के निर्देशों अनुसार प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी घड़ी में हरदोखनपुर मंडल अध्यक्ष अश्विनी गैंद के नेतृत्व में बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान के तहत बस्सी मारूफ सियाला में शुरू करवाया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सतीश बावा व उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि केंद्र की जनहित नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अश्वनी गैंद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के नाम पर लिखी चिट्ठी और मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाता पत्रक जनता को दिया जाएगा। भाजपा नेता सतीश बावा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पार्टी ने लोगों के बीच पार्टी की आवाज पहुंचाने के लिए नए तौर-तरीके अपनाए हैं। इसी के तहत प्रत्येक बूथ स्तर पर दो-दो सदस्य इस पत्रक को लेकर घर- घर जा रहे हैं । भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से खुद को सैनिटाइज कर व मास्क लगाकर लोगों को जहां एक ओर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे, वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार के कामों की फीडबैक भी लेंगे। इस मौके पर अतिदर सिंह,हरजीत सिंह, पिरथी सिंह,सोनु चीमा,वरिदर सिंह, तलवीर सिंह,सुलतान, अर्शप्रीत व गौरव आदि भी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.