भाजपा सहप्रभारी खुराना को किया सम्मानित
टांडा उड़मुड़ भाजपा मंडल टांडा की टांडा उड़मुड़ में मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में हुई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 03:31 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:08 AM (IST)
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़: भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की टांडा उड़मुड़ में मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में हुई। इसमें भाजपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य तथा नवनियुक्त जालंधर रूरल सहप्रभारी जवाहर लाल खुराना भी शामिल हुए। इस दौरान समूह भाजपा मंडल टांडा कार्यकर्ताओं ने जवाहर खुराना को सौंपी गई जिम्मेदारी पर उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान जवाहर लाल खुराना ने मिले सम्मान पर धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस दौरान राजन सौंधी, राजीव खन्ना, संदीप खन्ना, बगीचा सिंह, बिमल अरोड़ा, प्रेम पडवाल, विजय बबला, रवी वैद, गुरमीत बिट्टू, विनोद खोसला व हरभजन सिंह सैनी भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें