Move to Jagran APP

नए प्रधान अश्विनी शर्मा को मुबारकबाद की होर्डिग्स में दिखी भाजपा में गुटबाजी

भाजपा के नए प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा को मुबारकबाद देने के लिए शहर में लगाए गए होर्डिग्स में भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर सड़क पर आ गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 12:28 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:14 AM (IST)
नए प्रधान अश्विनी शर्मा को मुबारकबाद की होर्डिग्स में दिखी भाजपा में गुटबाजी
नए प्रधान अश्विनी शर्मा को मुबारकबाद की होर्डिग्स में दिखी भाजपा में गुटबाजी

हजारी लाल, होशियारपुर : भाजपा के नए प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा को मुबारकबाद देने के लिए शहर में लगाए गए होर्डिग्स में भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर सड़क पर आ गई है। होर्डिग्स में भाजपा के जिला प्रधान विजय पठानिया, मेयर शिव सूद और पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की गायब फोटो ने साबित कर दिया कि भाजपाइयों के दिल नहीं मिल रहे। आने वाले समय में सुलग रही गुटबाजी की चिगारी शोला बनकर दहकेगी।

loksabha election banner

होर्डिग्स में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की फोटो लगाई गई है, जबकि तीक्ष्ण गुट की नो इंट्री है।

नए प्रधान अश्विनी शर्मा के स्वागत में शहर में कई जगहों पर होर्डिग्स लगाए गए हैं। ऊपर की कतार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ अविनाश राय खन्ना की फोटो है। उसके नीचे बाईं तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला की बड़ी फोटो लगाई गई है। दाई तरफ अश्विनी शर्मा की फोटो है। मजेदार बात है कि होर्डिग्स में भाजपा के मौजूदा जिला प्रधान विजय पठानिया की फोटो नहीं लगाई गई है। न ही मेयर शिव सूद की ही फोटो है। इसके अलावा होशियारपुर के हलका इंचार्ज तीक्ष्ण सूद की भी फोटो गायब है। होर्डिंग्स की निचली कतार में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के राजनीतिक शिष्य व पीए रह चुके कमलजीत सेतिया की भी फोटो है। अभी और ज्यादा बढे़गी गुटबाजी की तकरार

समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दी गई मुबारकबाद की होर्डिग्स ने साफ कर दिया है कि भाजपा में गुटबाजी बरकरार है। आने वाले दिनों में गुटबाजी की तकरार और ज्यादा बढ़ेगी। क्योंकि अब भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा के बनने के बाद होशियारपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला गुट सक्रिय होने लगा है। जबकि भाजपा के तत्कालीन प्रधान श्वेत मलिक जब तक प्रधान थे, तब-तक सांपला गुट शांत था।

तीक्ष्ण-सांपला गुट में जिला प्रधानगी के लिए होगी खींचतान

राजनीतिक पंडित बताते हैं कि श्वेत मलिक के हाथ से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी खिसकने के बाद सांपला गुट सक्रियता बढ़ाने लगा है। सांपला गुट की कोशिश होगी कि जिला प्रधान अब उनके पाले का हो। जबकि अभी पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के पाले से विजय पठानिया जिला प्रधान हैं। कुछ इसी तरह का चक्रव्यूह रचने के लिए अंदरखाते राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। गुटबाजी तो एक ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है

राजनीतिक पंडितों की मानें तो होर्डिंग्स में दिख रही तीक्ष्ण-सांपला समर्थकों की गुटबाजी तो एक ट्रेलर है। पिक्चर तो अभी बाकी है। यानी कि आने वाले समय में भाजपा के जिला प्रधान की कुर्सी के लिए जोरदार घमासान होगा। देखना है कि उस घमासान में तीक्ष्ण सूद गुट प्रधान की कुर्सी पर कब्जा बरकरार रख पाता है या फिर सांपला गुट अपने पाले में खींचने में सफल हो पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.