भाजपा ने की राहुल के बयान की निंदा
टांडा उड़मुड़ भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की बैठक मंडल प्रधान अनिल कुम
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़
भारतीय जनता पार्टी मंडल टांडा की बैठक मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस दौरान समूह सदस्यों ने कांग्रेस अधिवेशन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से भाजपा को कौरव तथा कांग्रेस को पांडव कहने वाले बयान की सख्त शब्दों में ¨नदा की। इस दौरान मंडल प्रधान अनिल कुमार गोरा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से अपने आप को पाक साफ बताना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस द्वारा पछले दस साल के शासन के दौरान किए गए घोटाले आज भी लोगों को पूरी तरह याद हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान कश्मीर की समस्या को न सुलझा पाना आज भी उनकी नाकामी है। फिर किस लिहाज से राहुल गांधी कांग्रेस को पांडव बता रहे हैं। इस दौरान बिमल अरोड़ा, आदर्श शर्मा, तरसेम लाल, विजय बबला, राजीव खन्ना, ¨रकू हांडा, अशोक भल्ला, बिक्रम शर्मा व अन्य भी मौजूद थे।