भाजपा कार्यकताओं ने कांग्रेस और आप का पुतला फूंका
दिल्ली में हिसा के लिए कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार मानते हुए मंडल भाजपा तलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा अमरोह में कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी राहुल गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल का पुतला फूंका।
संवाद सहयोगी, तलवाड़ा: दिल्ली में हिसा के लिए कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार मानते हुए मंडल भाजपा तलवाड़ा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा अमरोह में कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल का पुतला फूंका।
इस अवसर पर जिला किसान मोर्चे के नेता दलजीत सिंह जीतू ने कहा कि इन लीडरों ने सत्ता मोह के चलते समाज में जहर घोल कर दिल्ली में भारी तांडव रचाया, जिसका खामियाजा दिल्ली की भोली भाली जनता को जान तथा आर्थिक क्षति से उठाना पड़ा है। उन्होंने मांग की कि इस तिकड़ी के साथ फेक बुद्धिजीवी हर्ष जैसे दर्जनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके इन्हें सजा दिलाई जाए। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि यह लोग बिना सत्ता के जीवत नहीं रह सकते। सत्ता के लिए यह किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं पर अब देश का बड़ा वर्ग उनकी आदत से बाकिफ हो चुका है। इस अवसर सुभाष चंद, दीपक, देव राज, जसवीर संधानी, कैप्टन बलबीर सिंह, श्री राम, परमजीत सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।