Move to Jagran APP

इंसाफ यात्रा से बौखलाई कैप्टन सरकार : निपुण शर्मा

भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में वीरवार को जालंधर से चंडीगढ़ अनुसूचित इंसाफ यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने का कार्यक्रम था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 01:07 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 01:07 AM (IST)
इंसाफ यात्रा से बौखलाई कैप्टन सरकार : निपुण शर्मा
इंसाफ यात्रा से बौखलाई कैप्टन सरकार : निपुण शर्मा

जेएनएन, होशियारपुर : कैप्टन सरकार के शासनकाल में अनुसूचितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में वीरवार को जालंधर से चंडीगढ़ अनुसूचित इंसाफ यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने का कार्यक्रम था। इसमें जिला होशियारपुर से अध्यक्ष निपुण शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जालंधर जाकर उस यात्रा में हिस्सा लिया। जिला महामंत्री विनोद शर्मा व मीनू सेठी ने बताया कि कांग्रेस सरकार की शह पर जालंधर पुलिस ने अनुसूचित इंसाफ यात्रा को जबरन रोक दिया और प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश आदि समेत बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने भी अनुसूचित नेताओं अनिल हंस, सुरेंद्र भट्टी, चिटू हंस, जसवीर शामचुरासी, जिदू सैनी, राजा सैनी आदि कार्यकर्ताओं समेत गिरफ्तारी दी। तीन घंटे जबरन बंधक बनाए रखे जाने के बाद पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने बताया कि कैप्टन सरकार बौखला गई है और भाजपा को दबाने का अनैतिक काम कर रही है। भाजपा का कार्यकर्ता कभी इनके जुल्म के आगे नहीं झुकेगा। आज जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में चलने वाली दलित इंसाफ यात्रा को जबरन रोक कर कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अनुसूचित, किसान, मजदूर की दुश्मन कांग्रेस सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है और लोगों को जवाब देने की बजाय ऐसी ओछी हरकतों पर आमादा है। शर्मा ने कैप्टन सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना बंद करें और अनुसूचितों पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों पर रोक लगवाए। लोकतांत्रिक देश में सबको अपनी बात कहने का हक है। लेकिन कांग्रेस सरकार प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत भाजपा की आवाज को दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। आज अगर भाजपा अनुसूचित समाज पर कांग्रेस सरकार में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है, तो कैप्टन सरकार को पेट दर्द क्यों हो रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.