भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हमला निदनीय : संग्राम सिंह
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिसा का इतिहास बहुत पुराना है। इतिहास गवाह है कि जब भी सत्तारुढ़ दल को किसी विपक्षी पार्टी से कड़ी चुनौती मिलती है तो हिसा की घटनाएं तेज हो जाती हैं।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिसा का इतिहास बहुत पुराना है। इतिहास गवाह है कि जब भी सत्तारुढ़ दल को किसी विपक्षी पार्टी से कड़ी चुनौती मिलती है, तो हिसा की घटनाएं तेज हो जाती हैं। यह सिलसिला वाम मोर्चा और उससे पहले कांग्रेस की सरकार के दौर में जारी रहा है। इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस को भाजपा की ओर से मिलने वाली कड़ी चुनौती की वजह से राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर जगह-जगह हिसा की घटनाएं तेज हो रही हैं, जो कि निदनीय। यह बातें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह ने प्रेस नोट में कहीं।
उन्होंने कहा कि गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक साजिश के तहत किया हमला यह दर्शाता है कि जिस तरह पश्चमी बंगाल में भाजपा की लोकप्रियता बड़ी है, इससे वहां की मुख्यमंत्री बौखलाहट में भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को निशाना बना रही है। पं. बंगाल के लोग अब भलीभांति समझ चुके हैं कि अगर राज्य में विकास व उनकी सुरक्षा कोई कर सकता है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ही है।