गोसेवा करके मनाया जन्मदिन
नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने अपना जन्मदिन गोसेवा करके मनाया। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि लावारिस गायों एवं गोधन की बेकद्री रोकने के लिए सरकार को बिजली व पानी पर दी जाने वाली सब्सिडी की तरह ही कोई योजना शुरू करनी चाहिए।
जेएनएन, होशियारपुर : नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद ने अपना जन्मदिन गोसेवा करके मनाया। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि लावारिस गायों एवं गोधन की बेकद्री रोकने के लिए सरकार को बिजली व पानी पर दी जाने वाली सब्सिडी की तरह ही कोई योजना शुरू करनी चाहिए। लोग अपने पालतु पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें। अश्विनी गैंद ने कहा कि गोसेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है और वह खुद व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना उद्देश्य है। समाज में गोसेवा के लिए जागृति आ रही है, मगर इसे और बल तब मिलेगा। जब सरकार पूरी संजीदगी के साथ जनता को राहत देगी ताकि पशु पालक इन्हें सड़कों पर न छोड़ें। उन्होंने अपील की कि अपने खुशी के पल गोसेवा करके सांझा करें। इस मौके पर अशोक सैनी, अनूप शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, तरसेम सेमा, नीरज गैंद आदि मौजूद थे।