Move to Jagran APP

अश्वनी बने हाजीपुर भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष

दातारपुर दातारपुर के नजदीक गांव उलाहा में एक सादे समारोह में भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश सपरा ने हाजीपुर मंडल के युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अश्वनी चौधरी को सौंपी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 04:44 PM (IST)
अश्वनी बने हाजीपुर भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष
अश्वनी बने हाजीपुर भाजपा मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, दातारपुर: दातारपुर के नजदीक गांव उलाहा में एक सादे समारोह में भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश सपरा ने हाजीपुर मंडल के युवा मोर्चा की जिम्मेदारी अश्वनी चौधरी को सौंपी। इस दौरान मंडल हाजीपुर अध्यक्ष अनिल वशिष्ट, महामंत्री ठाकुर कर्ण सिंह, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, जिला उपप्रधान परवीन शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल प्रधान ने पार्टी हाईकमान को भरोसा दिलाया की मंडल से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजपा के साथ जोड़ा जाएगा। पार्टी ने उन्हें प्रधान बना कर चांग बिरादरी को जो मान दिया है, उसके लिए वह पार्टी हाईकमान का सदा ऋणी रहेंगे। इस दौरान जिला उपप्रधान दलजीत सिंह जीतू, शक्ति केंद्र प्रधान संजीव सन्नी, प्रभारी सुभाष चौधरी, मंडल उपप्रधान रमन शर्मा, बिदु ठाकुर, वरुण ठाकुर, आयुष कुमार, मनदीप कटोच, बीर सिंह टोटे, दीपा हंदवाल, तीर्थ कुमार, सरपंच जगजीत कौर उलाहा, संजीव शर्मा, शाम सिंह, कमल चोधरी, संजीब बग्गा व दिनेश अजमेरा उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.