उप चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त
विधान सभा हलका मुकेरियां उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से बतौर जनरल आब्जर्वर आइएएस अधिकारी पांडुरंग पोले को नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:17 AM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर : डीसी ईशा कालिया ने बताया कि विधान सभा हलका मुकेरियां उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से बतौर जनरल आब्जर्वर आइएएस अधिकारी पांडुरंग पोले को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि वे शिवालिक सदन रेस्ट हाउस तलवाड़ा में ठहरे हुए हैं। यदि किसी व्यक्ति को उप-चुनाव संबंधी किसी तरह की कोई मुश्किल है या वह मिल सकता है। डीसी ने बताया कि उप चुनाव 21 अक्टूबर को मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र में हो रहा है व सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा व वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को एसपीएन कॉलेज मुकेरियां में होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें