पंजाब के होशियारपुर में शरारती तत्वों ने तोड़ी डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा, आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी
होशियारपुर के बाड़ियां कलां गांव में शरारती तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर ...और पढ़ें

होशियारपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी (जागरण)
HighLights
होशियारपुर के बाड़ियां कलां गांव में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ी गई
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने घटना की जिम्मेदारी ली
एससी संगठनों और लोगों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाड़ियां कलां में सोमवार रात शरारती तत्वों ने ईंटों से हमला कर बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी।
प्रतिमा की अंगुली, कान और चश्मा टूट गया। इसके बारे में पता चलते ही एससी संगठनों के नेता और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।
थाना चब्बेवाल की पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और डीएसपी भारत भूषण सैनी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आतंकी पन्नू ने ली जिम्मेदारी
मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।
इससे पहले नौ सितंबर को लुधियाना में डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया गया था। डा. अवतार सिंह करीमपुरी बसपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि 18 सितंबर को होशियारपुर में विशाल रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
