Move to Jagran APP

पंजाब में झूठे वादे कर सत्ता कब्जाना चाहती है आप व कांग्रेस : सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा गरना साहिब में नतमस्तक हुए। जहां गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 10:05 PM (IST)
पंजाब में झूठे वादे कर सत्ता कब्जाना चाहती है आप व कांग्रेस : सुखबीर बादल
पंजाब में झूठे वादे कर सत्ता कब्जाना चाहती है आप व कांग्रेस : सुखबीर बादल

संवाद सहयोगी, दसूहा : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा गरना साहिब में नतमस्तक हुए। जहां गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद वे शिरोमणि अकाली दल और बसपा के सांझे उम्मीदवार सुशील पिकी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए गांव बेरशा के लिए रवाना हुए। सुखबीर सिंह बादल का बेरशा पहुंचने पर समूह बसपा और अकाली दल के वर्करों व अधिकारियों की तरफ स्वागत किया गया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों से झूठे वादे कर वोट बटोरना चाहतीं है। उन्होंने कहा कि जो वादे आप पंजाब की जनता के साथ कर रही है, उसे पहले दिल्ली में लागू करे। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी अपने हलके में अवैध खनन को काबू करने में नाकाम साबित हुए हैं। इस मौके पर बसपा उम्मीदवार सुशील पिकी ने सुखबीर बादल का उनके हक में प्रचार करने के लिए धन्यवाद किया। सुखबीर सिंह बादल की तरफ से दसूहा हलके के विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार करने के लिए आयोजित कार्यक्रम जिनमें सरीहपुर, घोगरा, पांडव सरोवर मंदिर, ऊंची बस्सी, डोर टू डोर प्रचार अभियान आदि शामिल रहे। इस मौके पर भगवान सिंह चौहान, जतिदर सिंह लाली बाजवा, लखविदर सिंह लक्खी, हरिदरपाल सिंह सन्नी, दलविदर सिंह बादल, बीबी सुखजीत कौर साही, वरिदर सिंह बाजवा, सुरिदर सिंह भुल्लेवाल राठा के अलावा अकाली -बसपा वर्कर और अधिकारी उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.