होशियारपुर में गलत साइड आकर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
श्री आनंदपुर साहिब जा रहे दो भाई होशियारपुर के अड्डा सीकरी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें ...और पढ़ें
-1790608244248_m.webp)
सड़क हादसे में युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
श्री आनंदपुर साहिब जा रहे दो भाई हादसे का शिकार।
तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मनजोत सिंह की मौत हुई।
पुलिस ने कैंटर चालक रविंदर सिंह को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। श्री आनंदपुर साहिब माथा टेकने के लिए घर से निकले दो भाई अड्डा सीकरी के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। अपनी-अपनी बाइक पर सवार हो जा रहे दोनों को तेज रफ्तार कैंटर ने ऐसी टक्कर मारी कि एक की जान चली गई। मृतक की पहचान मनजोत सिंह (दौलतपुर, थाना सेखवां, जिला बटाला) के रूप में हुई है।
भाई रणदीप ने पुलिस को बताया कि दोनों भाई अपनी-अपनी बाइक पर दौलतपुर से श्री आनंदपुर साहिब जा रहे थे। जब वे अड्डा सीकरी के पास पहुंचे तो होशियारपुर की तरफ से आ रहे टाटा 109 कैंटर (पीबी-32-एल-9680) के चालक रविंदर सिंह निवासी हरसी पिंड, थाना टांडा ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत साइड जाकर मनजोत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी।
कैंटर की टक्कर लगते ही मनजोत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मनजोत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रणदीप सिंह के बयान के आधार पर थाना टांडा की पुलिस ने कैंटर चालक रविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
