होशियारपुर में प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, आशिक ही निकला कातिल; विदेश ले जाने का झांसा देकर उतारा प्रेमिका को मौत के घाट
होशियारपुर के बूथगढ़ गांव में 20 वर्षीय पिंकी की हत्या के मामले में उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर ...और पढ़ें
-1792862134041_m.webp)
प्रेमी ने उतारा प्रेमिका को मौत के घाट। सांकेतिक फोटो
HighLights
होशियारपुर में 20 वर्षीय पिंकी की हत्या का मामला।
प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पर हत्या का आरोप।
मां ने धोखे से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। होशियारपुर-चंडीगढ़ रोड पर बन रहे बाईपास के पास गांव बूथगढ़ में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी ढोलनवाल को नामजद किया है। मृतका की पहचान पिंकी (20) निवासी रामपुरा फूल, जिला बठिंडा के रूप में हुई है।
मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि गुरप्रीत सिंह उसकी बेटी को धोखे से अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका की मां रणदीप कौर पत्नी सोनू सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बड़ी बेटी पिंकी पिछले सात-आठ महीनों से होशियारपुर में रह रही थी। बेटी के साथ उसकी फोन पर अक्सर बातचीत होती रहती थी। करीब चार दिन पहले पिंकी ने बताया था कि वह प्रवीण नामक महिला के घर किराये पर रहती है।
फोन बंद होने पर परिवार को हुई चिंता
रणदीप कौर के अनुसार, करीब छह महीने पहले पिंकी की बातचीत ढोलनवाल निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी के साथ शुरू हुई थी। 22 अक्टूबर को पिंकी ने फोन पर बताया था कि वह गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के साथ ओमान जाने वाली है। दोनों का वीजा लग चुका है और टिकट भी आ गई है। पिंकी ने यह भी कहा था कि अगले दो-चार दिन तक उसका फोन बंद रह सकता है और ओमान पहुंचने के बाद ही वह दोबारा संपर्क करेगी।
इसके बाद जब पिंकी का फोन बंद आने लगा तो परिवार को चिंता हुई। इसी दौरान रामपुरा फूल पुलिस उनके घर पहुंची और बेटी की मौत की सूचना दी। मां ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी उसकी बेटी को धोखे से अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने रणदीप कौर के बयान के आधार पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
