ऊंची बस्सी में सात राउंड फायरिग, सहमे लोग
आर्मी डिपो के समीप गांव ऊंची बस्सी में मंगलवार रात सवा दस बजे अज्ञातों ने सात फायर कर गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
संवाद सहयोगी, दसूहा : आर्मी डिपो के समीप गांव ऊंची बस्सी में मंगलवार रात सवा दस बजे अज्ञातों ने सात फायर कर गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। फायरिग के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। फायरिग की आवाज से लोग सहम गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घर के बाहर फायरिग की आवाज सुनाई दी। इस दौरान सात राउंड फायरिग की गई।
लोगों ने अपने घरों के अंदर से देखा कि दो मोटसाइकिलों पर चार युवक थे, जो फायर करने के बाद फरार हो गए। फायर करने वाले लोगों के जाने बाद फायरिग से सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि गली में चले हुए रौंद के खोल तथा जिदा रौंद बिखरे पड़े थे। उन्होंने इसकी जानकारी सरपंच को दी। सरपंच संदीप उत्तम ने दसूहा पुलिस को इस घटना की सारी जानकारी दी।
सरपंच संदीप उत्तम ने लोगों से अपील की कि किसी को भी गांव का माहौल खराब करने व अमन शांति भंग करने की इजाजत नहीं है। जो भी इस घटना के पीछे है उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए पुलिस से अपील कर दी गई है। स सीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही
दसूहा थाना मुखी यादविदर सिंह बराड़ अपनी टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे। जिन्होंने दो जिदा व चले हुए रौंदों के खोल अपने कब्जे में लिए। थाना मुखी ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। इस घटना के पीछे कोई रंजिश भी हो सकती है।