विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉपी..मुकेरियां से तेंदुओं की खाल बरामद

By Edited By:
Published: Fri, 13 Feb 2015 01:12 AM (IST)

संवाद सहयोगी, मुकेरियां मुकेरियां-पठानकोट नेशनल हाइवे पर मुकेरियां से थोड़ी दूरी पर एक छत से पुलिस

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, मुकेरियां

मुकेरियां-पठानकोट नेशनल हाइवे पर मुकेरियां से थोड़ी दूरी पर एक छत से पुलिस व वाइल्डलाइफ अधिकारियों ने संयुक्त छापेमारी करके तकरीबन सात तेंदुओं की खाल बरामद की है। कमरे में रहते लोगों को हिरासत में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक तफ्तीश में शिकार करके खाल बेचने के गिरोह का हाथ सामने आ रहा है।

एएसपी डॉ. नानक सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर वन रेंज अफसर दलजीत सिंह ने दबिश दी। रेलवे विभाग के खाली शेड रहते मजदूरों के छत की तलाशी लेने पर तेंदुओं की खाल बरामद हुई। एएसपी नानक सिंह ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। उन्होंने यह तो स्वीकार किया कि तेंदुओं की खाल बरामद हुई है और तफ्तीश जारी है।