12 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू
पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 11:43 PM (IST)
संवाद सहयोगी,हरियाना : पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज भूंगा राजविद्र सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गश्त करते हुए गांव कोटली से दौलत र गिल की तरफ जा रहे थे कि उसी समय सामने से एक व्यक्ति पैदल ही चला आ रहा था जिसके कंधे पर एक बोरा लटक रहा था। पुलिस ने शक पड़ने पर उसे रुकने का इशारा किया। मगर उक्त व्यक्ति भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 12 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित बीरबल सिंह निवासी कोटली थाना हरियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें