विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर युवक की संदिग्ध हालत में मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप

Published: Sun, 18 Oct 2026 10:43 PM (IST)

बटाला में नेशनल हाईवे पर एक युवक सन्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके दोस्त सन्नी ...और पढ़ें

नेशनल हाईवे पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत।

नेशनल हाईवे पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत।

HighLights

  1. बटाला में नेशनल हाईवे पर युवक सन्नी की संदिग्ध मौत

  2. मृतक के परिजनों ने दोस्त सन्नी पर हत्या का आरोप लगाया

  3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है

जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के गांधी कैंप निवासी एक युवक सन्नी की नेशनल हाईवे पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त सन्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, थाना सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां कमलेश ने बताया कि शनिवार शाम को उनके बेटे सन्नी को उसका दोस्त सन्नी घर से अपने साथ लेकर गया था।

काफी देर तक बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने अपने दामाद सन्नी को फोन कर बुलाया और बाईपास की तरफ उसकी तलाश करने के लिए कहा। इसी दौरान आरोपित सन्नी ने अपने परिजनों को फोन कर बताया कि सन्नी को किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को साथ लेकर घटनास्थल पर गया। वहां उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

थाना सिविल लाइन के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे सन्नी भुल्लर रोड ने पुलिस को जानकारी दी कि वह अपने दोस्त सन्नी के साथ बाइक पर गांव एमा जा रहा था।

इसी दौरान नेशनल हाईवे पर करीब पांच युवक खड़े दिखाई दिए। आरोप है कि उनमें से एक ने गोली चला दी, जो सन्नी को लग गई। इसके बाद दोनों बाइक से गिर गए और पैदल काफी दूर तक चले। बाद में सन्नी की मौत हो गई।