प्यार में नाकाम प्रेमी प्रेमिका की शादी के दिन उठवाना चाहता था अर्थी, निगला जहर
प्रेमिका की कहीं और शादी तय हुई तो प्रेमी इसे सहन नहीं कर पाया। उसने जहरीली दवा निगलकर खुदकशी का प्रयास किया।
जेएनएन, गुरदासपुर। प्यार सिरे न चढ़ता देख हार मान चुके एक नौजवान ने प्रेमिका की डोली उठने के साथ ही अपनी अर्थी उठाने के लिए कोई जहरीली दवाई निगल ली। हालांकि परिवारिक सदस्यों द्वारा उसे समय पर अस्पताल पहुंच दिए जाने के चलते फिलहाल इस नौजवान की हालत स्थिर बनी हुई है।
युवक ने अपनी मौत तय मानते हुए एक सुसाइड नोट भी लिखा था। सिविल अस्पताल गुरदासुपर में भर्ती थाना पुराना शाला के गांव नौशहार बहादुर निवासी अमरीक सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का पिछले तीन साल से नजदीकी गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। इसके चलते दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते थे।
लड़की का परिवार शादी के लिए राजी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद जाकर लड़की परिवार से दोनों की शादी करवाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन वह किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं थे।
लड़का कुछ नहीं करता, इसलिए लड़की वालों ने शादी से मना किया
पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का फिलहाल कुछ नहीं करता। इस आधार बनाकर लड़की वालों ने शादी करने से इन्कार कर दिया, जबकि वह उसे विदेश भेजने के इच्छुक है। वह खुद भी एक साल पहले ही विदेश से लौटे हैं और अब बेटे को विदेश भेजने का प्रयास कर रहे थे।
लड़की ने फोन कर कहा-सोमवार को शादी, उठाओ कोई कदम
पिता बलविंदर ने बताया कि अमरीक की प्रेमिका ने गत दिवस उसे फोन करके बताया कि उसके परिवार ने उसकी शादी तय कर दी है। अगर वह कुछ कर सकता है तो आज ही कर ले। इसके बाद अमरीक ने एक सुसाइड नोट लिखते हुए कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे उसी समय दस्त आने पर परिवार को पता चल गया कि उसने कोई जहरीला वस्तु निगली हुई है। इसके चलते वह उसे समय पर अस्पताल में ले आए और उसकी जान बच गई। जबकि उसने यह सोच कर दवाई निगली थी कि उसकी मौत हो जाएगी और लड़की के शादी के दिन ही उसकी अर्थी उठेगी।
तीन साल से चल रहा था अफेयर
अमरीक लड़के अमरीक ने बताया कि वह तीन साल से उक्त लड़की से प्रेम करता है और उसके बिना जी नहीं सकता। इसके चलते उसने अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का फैसला कर लिया था। उसने बताया कि लड़की की सोमवार को शादी होने जा रही है। इसके चलते उसने आज कोई जहरीली वस्तु निगल ली थी।
यह भी पढ़ेंः दोपहिया वाहन पर अब महिलाओं को भी पहनना होगा हेलमेट, नहीं पहना तो होगा चालान