सात साल तक चला Love affair, शादी तय हुई तो मंडप पर बैठी रही दुल्हन, फिर हो गई येे कहानी...
सात साल तक लगातार प्रेम संबंध होने के बाद उसे शादी के परिणय सूत्र में बांधने के लिए जब दोनों पक्ष राजी हुए तो शादी का दिन तय हो गया तो अचानक धोखा मिल गया।
जेएनएन, गुरदासपुर। सात साल तक लगातार प्रेम संबंध होने के बाद उसे शादी के परिणय सूत्र में बांधने के लिए जब दोनों पक्ष राजी हुए तो शादी का दिन तय हो गया। शादी रविवार को गुरदासपुर के गीता भवन मंदिर में होनी थी। दुल्हन पक्ष के लोग सुबह 11 बजे बरात के आगमन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब दोपहर तीन बजे तक बारात मंदिर परिसर में नहीं आई तो परिजनों ने लड़के पक्ष के घरवालों को बार बार फोन मिलाया। सबके फोन स्विच ऑफ आने के बाद जब संदेह हुआ तो पता चला कि लड़का पक्ष के सभी सदस्य घर को ताला जड़कर भाग चुके हैं।
घटना गुरदासपुर शहर की ही है। जहां पर एक युवती की शादी शहर के ही संगलपुरा रोड के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी। दोनों का पिछले सात सालों से आपसी प्रेम संबंध चल रहा था, लेकिन जैसे ही दुल्हन का जोड़ा डालकर युवती तैयार होकर मंदिर में सात फेरे लेने के लिए बैठ गई, तो दूल्हा पक्ष के सभी सदस्य घर से फरार हो गए। पूरे पांच घंटे इंतजार करने के बाद लड़की पक्ष वालों ने थाना सिटी पुलिस को इस मामले संबंधी शिकायत दर्ज करवा दी।
सात साल तक था प्रेम संबंध
युवक-युवती गुरदासपुर शहर के ही रहने वाले हैं। दोनों का पिछले सात साल से आपस में गहरा प्रेम संबंध था। आपस में जीने मरने की कसमें भी खाई हुई थी, लेकिन लड़के का चाचा इन दोनों की शादी को लेकर राजी नहीं था। जिसका लड़की पक्ष को भी डर था कि कहीं ऐन मौके पर धोखा न मिल जाए और वही हुआ। हालांकि लड़का युवती से भी बहुत प्यार करता था और शादी के लिए राजी था। शादी न करने की मजबूरी क्या रही किस वजह से यह शादी नहीं हो पाई । इस मामले को लेकर थाना सिटी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एक दिन पहले लगा शगुन घर में चल रही थी तैयारियां
पिका के घर उसके रिश्तेदार भाई शगुन लगाकर अगले दिन बरात की तैयारियां कर रहे थे। आर्थिक पक्ष से कमजोर होने के चलते शादी मंदिर में होने वाली थी। यहां तक कि युवक युवती से शादी करना चाहता था और एक दिन पहले शगुन में भी शामिल हुआ, लेकिन शादी के मौके पर युवती को धोखा बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है। युवती ने मामले की शिकायत देकर पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
धरे धराई रहे शगुन
युवती की शादी को लेकर परिजन भी पूरे तामझाम से तैयारी कर रहे थे। बैंगल सेरेमनी से लेकर लोगों तक मिठाई बांटने की तैयारियां हो रही थी। घर में पूरी खुशी का माहौल था। शादी की तैयारियों में जुटी युवती अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भी अपडेट कर रही थी, लेकिन जैसे ही मंदिर की चौखट पर बरात नहीं पहुंची तो अरमान धरे के धरे रह गए।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
गुरदासपुर सिटी के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह मान का कहना है कि लड़की पक्ष ने शिकायत दर्ज करवा दी है लड़के के परिजनों को ढूंढने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें काबू करके विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लड़का शादी करता है तो मामला खत्म होगा नहीं तो कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें