युवा उद्यमी किसानों ने करवाया राज्य स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप पंजाब समारोह
खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों संबंधी जानकारी देने व नौजवानों में खेतीबाड़ी के कार्य प्रति रुचि पैदा करने के लिए पंजाब भर से नौजवान किसानों का नौजवान उद्यमी किसान व्हाट्सएप समूह 14 अगस्त 2014 को बनाया गया था।
संवाद सहयोगी, दीनानगर : खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों संबंधी जानकारी देने व नौजवानों में खेतीबाड़ी के कार्य प्रति रुचि पैदा करने के लिए पंजाब भर से नौजवान किसानों का नौजवान उद्यमी किसान व्हाट्सएप समूह 14 अगस्त 2014 को बनाया गया था। इस समूह के पांच वर्ष पूरे होने पर समूह नौजवान किसान सदस्यों ने खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग के तकनीकी सहयोग से स्थानीय आनंद पैलेस दीनानगर में राज्य स्तरीय समारोह करवाया। जिसमें खेतीबाड़ी विभाग, बागबानीव पीएयू के खेती माहिर, खेती फसलों का मंडीकरन, सब्जियों की काश्त, किसान उत्पादक संगठनों की महत्ता, जैविक खेती, एग्रो प्रोसेसिग विषयों पर अपने विचार सांझे किए। समारोह में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए खेतीबाड़ी व किसान भलाई विभाग पंजाब के सचिव काहन सिंह पन्नू ने किसानों को पराली के अवशेष को आग न लगाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सफल किसानों द्वारा एक शोकेस की स्थापना की जाएगी। इससे पहले डॉ. माखन सिंह भुल्लर, डॉ. जसबीर सिंह गिल, डॉ. अमरीक सिंह ब्लॉक कृषि अधिकारी, सुखदीप सिंह हुंदल, सरबजीत सिंह औलख ने किसानों को नवीनतम कृषि खेती तकनीकों के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। डॉ. भुल्लर ने किसानों को धान की सीधी बुआई की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि के क्षेत्र में पराली को आग नहीं लगाने वाले 50 युवा किसानों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले डा.पन्नू ने सलविदर सिंह संधू आनंद पैलेस की खेती की भी सराहना की और प्राकृतिक खेती की सराहना की।
इस मौके पर स्टेज सचिव की भूमिका गुरबिदर सिंह बाजवा ने बाखूबी निभाई। इस दौरान पराली के अवशेष को आग न लगाने वाले किसानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन महिदरपाल सिंह कौंटा, सलविदर सिंह संधू, डा. बलविदर सिंह, डा. अमरीक सिंह, जरनैल सिंह, अवतार सिंह संधू, गुरबिदर सिंह बाजवा, पलविदर सिंह, हरप्रीत सिंह भट्टी, गुरदियाल सिंह, दिलबाग सिंह चीमा, जोगिदर सिंह नानोवालिया, मनप्रीत सिंह, भुपिदर सिंह आदि उपस्थित थे।