हंसली पुल निर्माण के दौरान मजदूर को लगा करंट, बेहोश
हंसली पुल के निर्माण के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:44 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, बटाला : हंसली पुल के निर्माण के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया। गंभीर हालत में उसके साथी बटाला के एक चेरिटेबल अस्पताल लेकर आए। मजदूर की पहचान बसंत कुमार निवासी दीनानगर के तौर पर हुई। चिकित्सकों के मुताबिक मजदूर की हालत अब स्थिर है। कल उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। दोपहर को हंसली पुल के पास पावरकॉम की तारों से करंट आ गया था, जिसकी चपेट में बसंत आ गया। इससे वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर गया। बता दें कि एक निजी कंपनी द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें