विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, ड्राइवर फरार

Published: Thu, 01 Oct 2026 04:13 PM (IST)

गुरदासपुर के अड्डा मोड़ बख्शीवाल के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटरी सवार महिला को टक्कर मार दी, जिससे ...और पढ़ें

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. अड्डा मोड़ बख्शीवाल पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर।

  2. स्कूटरी सवार तरजिंदर कौर की इलाज के दौरान मौत।

  3. पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। अड्डा मोड़ बख्शीवाल के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटरी सवार महिला को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना कलानौर की पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नवदीप कौर निवासी संगतपुर ने बताया कि वह और उसकी माता तरजिंदर कौर स्कूटरी पर सवार होकर गुरदासपुर जा रही थी। अड्डा मोड़ बख्शीवाल पहुंचने पर उनका ताया अजीत सिंह मिल गया। वे स्कूटरी रोककर अजीत सिंह के साथ बात करने लगे।

इस दौरान कलानौर की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। चालक कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसका व उसकी माता का गुरु रामदास अस्पताल अमृतसर में इलाज चल रहा था।

इस दौरान उसकी माता की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।