श्री बाबा लाल जी के बताए मार्ग पर चलें
हरिमंदिर अर्बन एस्टेट में सतगुरु श्री बावा लाल दयाल की जयंती मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 12:47 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 12:47 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बटाला : हरिमंदिर अर्बन एस्टेट में सतगुरु श्री बावा लाल दयाल की जयंती मनाई गई। महिला सेवादार पूजा शर्मा की अगुआई में कीर्तन मंडली में श्री बाबा लाल जी का गुणगान किया गया। सेवादार पूजा शर्मा ने कहा कि गुरु हमारे जीवन का अंधेरा दूर करने के लिए आते हैं। सभी संत महात्माओं का उपदेश एक ही होता है, चाहे समझाने का अलग हो सकता है। मंजिल सब की एक है। अंत में उन्होंने संगत का धन्यवाद किया और कहा कि हम सभी को बाबा लाल जी के दर्शाए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर रचना महाजन, प्रवीण बेदी,शोभा चोपड़ा, ममता, नीलू, मीनू ,अमृता, अंचल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें