भाजपा पंजाब कार्यकारिणी में विवेक नरेश महाजन शामिल
बटाला भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विवेक व नरेश को शामिल किया है।
संवाद सूत्र, बटाला: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रदेश में पार्टी का विस्तार करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी तथा प्रदेश भाजपा के स्थायी सदस्यों की घोषणा करते हुए बटाला के दो- दो कार्यकर्ताओं विवेक मोदगिल तथा नरेश महाजन को शामिल किया है। इन दोनों सदस्यों के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर यहां इनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं इन दोनों नेताओं ने भाजपा उच्च कमान का धन्यवाद देते हुए पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को तहेदिल से निभाने की बात कही है। प्रदेश कार्यकारी के सदस्य विवेक मोदगिल ने बताया कि वह चौथी बार पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं। इससे पूर्व वह जिला प्रधान तथा पंजाब युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहकर अपनी सेवाएं पार्टी में दे चुके हैं।