Move to Jagran APP

वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना

एसएसपी उपिदरजीत सिंह घुम्मण द्वारा विभिन्न थानों और चौकियों में चले आ रहे केसों पर ध्यान नहीं देने के कारण वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने सोमवार सुबह गांधी चौक में धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 05:14 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 05:14 PM (IST)
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना

संवाद सूत्र, बटाला : एसएसपी उपिदरजीत सिंह घुम्मण द्वारा विभिन्न थानों और चौकियों में चले आ रहे केसों पर ध्यान नहीं देने के कारण वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा ने सोमवार सुबह गांधी चौक में धरना दिया। इस कारण यातायात अस्त व्यस्त हो गया।

loksabha election banner

मोर्चा के महासचिव सतनाम सिंह उमरपुरा ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व वाल्मिकी मजहबी सिख मोर्चा के पदाधिकारियों ने एसएसपी उपिदरजीत सिंह घुम्मन से मिलकर उन्हें पुलिस जिला बटाला के विभिन्न थानों में चल रहे केसों में कार्रवाई करने की मांग की थी। इनमें से पहला मामला वरयाम सिंह कादियां का बेरहमी से हुआ कत्ल है। इसमें एसएचओ कादियां ने कथित तौर पर दुर्घटना करार देकर केस ठप कर दिया है, जबकि वांछित कातिलों का पता चल चुका है। दूसरे मामले में सुखविदर कौर गांव सिधवां ने अपने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर एफआइआर थाना घुमान में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने एक ही शख्स पर एफआइआर दर्ज की। तीसरे मामले में एक महिला ने एक फौजी पर उससे सगाई कर एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने और शादी के नाम पर उसे धमकियां देने, फौजी और उसके साथियों पर धंधा करवाने के आरोप लगने के बावजूद अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।

चौथे मामले में पूर्व फौजी सर्वजीत सिंह वासी घसीटपुर से पुलिस भर्ती के नाम पर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी की गई थी। इसके साथ ही बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज बलदेव सिंह द्वारा मोर्चे के पदाधिकारियों से बदसलूकी कर उनके दो पहिया वाहन जब्त करने जैसे केसों की सुनवाई 26 जनवरी से पहले करने का एसएसपी बटाला ने मोर्चा से वादा किया था। इस बारे अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण उन्हें यह धरना लगाना पड़ा। उन्होंने मांग की कि सभी केसों का सही ढंग से समाधान किया जाए। इस अवसर पर सोनू शेरगिल, एससी विग प्रधान बलदेव सिंह, सर्किल प्रधान गुमान परगट सिंह, रिखिया मनप्रीत कौर, मनदीप सिंह, दयाल सिंह, ध्यान प्रेम सिंह सहित मोर्चा के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.