विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बटाला में रेलवे स्टेशन के पास सुपर एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; पहचान करने में जुटी पुलिस

Published: Sun, 02 Aug 2026 03:05 PM (IST)

बटाला के छीना रेलवे स्टेशन के पास सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की ही ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. बटाला के छीना स्टेशन पर हुआ दर्दनाक रेल हादसा।

  2. सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया अज्ञात युवक।

  3. मौके पर ही मौत, पुलिस पहचान में जुटी।

जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला के नजदीक स्थित छीना रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। पठानकोट से अमृतसर जा रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

राजकीय रेलवे पुलिस चौकी बटाला के ASI कुलदीप सिंह और सफी मसीह ने बताया कि सुपर एक्सप्रेस ट्रेन जब छीना रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में जा गिरा। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- घर में अकेली नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, परिवार को रोकर सुनाया हाल; तरनतारन पुलिस ने दर्ज किया मामला

युवक की उम्र 30-35 साल

पुलिस के अनुसार मृतक सिख युवक है, जिसने दाढ़ी रखी हुई है। उसकी उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल बटाला की मोर्चरी में रखवा दिया है।

यह भी पढ़ें- एक सुबह, दो मौतें... लुधियाना के गांव मुनबरपुरा में पसरा मातम, नशे की ओवरडोज की आशंका

पहचान जानने की कोशिशों शुरू

पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राजकीय रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मृतक की पहचान होने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि उसके परिजनों को सूचना देकर नियमानुसार अगली कार्रवाई पूरी की जा सके।

यह भी पढ़ें- कनाडा में पंजाबी छात्रों का आवेदन खारिज होने पर बढ़ा संकट, सुखबीर बादल ने विदेश मंत्री से हस्तक्षेप की रखी मांग