अज्ञात कार चालक ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, दो घायल
अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह दोनों घायल हो गए।
संवाद सहयोगी, गुरदासपुर : अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर जा रहे व्यक्ति को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह दोनों घायल हो गए। थाना सदर की पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राज सिंह निवासी हरदोछन्नियां ने बताया कि 13 अक्टूबर को वह अपने दोस्त सरदारी लाल के साथ अपने स्कूटर पर गुरदासपुर जा रहे थे। जब वह अड्डा अमीपुर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात कार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वो दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। जबकि उसके स्कूटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एएसआइ कुलदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति के बयान पर आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।