औलख खुर्द में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की, परिजन बोले, ससुरालियों से दुखी हो उठाया कदम, पति समेत पांच पर केस
गांव औलख खुर्द में अपने घर में विवाहिता महिला ने अपने ससुरालियों से परेशान होकर वीरवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चौकी हरचोवाल पुलिस ने मृतक महिला का शव सिविल अस्पताल में भेजकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद मायके परिवार वालों को शव सौंप दिया गया।
संवाद सहयोगी,बटाला : गांव औलख खुर्द में अपने घर में विवाहिता महिला ने अपने ससुरालियों से परेशान होकर वीरवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। चौकी हरचोवाल पुलिस ने मृतक महिला का शव सिविल अस्पताल में भेजकर पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद मायके परिवार वालों को शव सौंप दिया गया। मृतक महिला की पहचान चरनजीत कौर (22) पत्नी जगविदर सिंह वासी गांव औलख खुर्द के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतक महिला के पिता पतरस सिंह वासी पिडा रूड़ी ने बताया कि बेटी चरणजीत कौर की शादी लगभग दो साल पहले गांव औलख खुर्द में जगविदर के साथ हुई थी। उसके बेटी के साथ पति जगविदर सिंह, सास कुलवंत कौर, ससुर सतनाम सिंह व उसका जवाई यादविदर सिंह, देवर राजा की तरफ से मारपीट की जाती थी। वे ससुराल परिवार दहेज की भी मांग करते थे। उनकी बेटी को लगभग 5 महीने पहले जुड़वा बच्चे हुए है। उनकी बेटी को इन सभी आरोपितों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बेटी को जान से मारने वालों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
आरोपितों पर कार्रवाई शुरू कर दी है
इस संबंध में जब थाना श्री हरगोबिदपुर एसएचओ बलजीत कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद मायके परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस की तरफ से मृतक महिला के पति, सास, ससुर व उसके जवाई, देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।