दो बुलेट चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर
थाना सिविल लाइन के अधीन मड़ीयावाल क्षेत्र में एक घर से दो बुलेट चोरी हो गए। अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद हो गए।
जासं, बटाला : थाना सिविल लाइन के अधीन मड़ीयावाल क्षेत्र में एक घर से दो बुलेट चोरी हो गए। अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद हो गए। दो अज्ञात घर की दीवार फांद कर घुसे। दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा। उसके बाद चुपके से वाहन चुराकर ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने भूपिद्र सिंह निवासी सूर्य इंक्लेव के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर लिया है। पुलिस को दिए बयान में भूपिद्र सिंह ने बताया कि घर में संयुक्त परिवार रहता है। रात को घर में दो बुलेट लगा रखे थे।
ये दोनों बुलेट उनके भतीजे के थे। खाना खाने के बाद वे बीती रात अपनेकमरे में सो गए। सुबह उठकर देखा तो बरामदे में लगे दोनों बुलेट मौजूद नही थे। सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो उसमें पाया कि दो अज्ञात नाकाबपोश उनके घर दीवार फांदकर अंदर घुसते हैं। भीतर दरवाजे का ताला तोड़कर उन बुलेट को चुराकर ले जाते है। केस के जांच अधिकारी एएसआइ नरजीत सिंह ने बताया कि केस की तफतीश जारी है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।