विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को कुचला; मौके पर मौत

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:29 PM (IST)

तेज रफ्तार इनोवा कार ने घुमान के पास निक्का बोहजा गांव में एक व्यक्ति हरपाल सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को कुचला। सांकेतिक फोटो

तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को कुचला। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. तेज रफ्तार इनोवा ने हरपाल सिंह को कुचला, मौके पर मौत।

  2. चालक इनोवा छोड़कर फरार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की।

  3. घुमान पुलिस मामले की जांच कर रही, परिजनों के बयान का इंतजार।

जागरण संवाददाता, बटाला (गुरदासपुर)। घुमान के पास गांव निक्का बोहजा के पास सड़क पर तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया। लेकिन डाक्टर ने घायल को मृतक घोषित कर दिया। थाना घुमान पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता जगीर सिंह पड्डा का छोटा भाई हरपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी निक्का बोहजा महिता रोड़ पर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी मेहता की तरफ से आई और हरपाल सिंह को कुचल दिया।

रास्ते में ही मौत हो गई थी

घटना स्थल से गाड़ी चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद हरपाल सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी।

वहीं थाना घुमान पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कारवाई के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया है। जबकि मृतक के परिजनों की तरफ से दिए जाने वाले ब्यानों का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार फिलहाल इनोवा गाड़ी को कब्जे में लेकर गाड़ी चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।