मार्शल आर्ट अंडर-14 में कृष व करणवीर ने जीता गोल्ड
65वीं पंजाब स्कूल खेल थांग-ता चैंपियनशिप का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) लोंगोवाल जिला संगरूर में हुआ।
संवाद सहयोगी, बटाला : 65वीं पंजाब स्कूल खेल थांग-ता चैंपियनशिप का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) लोंगोवाल जिला संगरूर में हुआ। इस प्रतियोगिता में आरडी खोसला डीएवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला के विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा। अंडर-14 लड़कों में कक्षा छठी के कृष शर्मा, करणवीर सिंह, और अंडर-19 में कक्षा बारहवीं के राहुल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन विद्यार्थियों का चयन नेशनल लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में हुआ। कक्षा सातवीं के अंडर-14 लड़कों रूबेन और निखिल कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 में कक्षा आठवीं के अनमोलप्रीत सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-19 में कक्षा ग्यारहवीं के गुरुनूर सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन अरविद खोसला, प्रेसिडेंट अजय खोसला और प्रधानाचार्य बिदू भल्ला ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय की शान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और कोच विजय दीप सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।