गुरदासपुर में रंगदारी के लिए कारोबारियों की दुकानों पर गोलियां चलाने वाले तीन गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
बटाला पुलिस ने रंगदारी के लिए कारोबारियों की दुकानों पर गोलीबारी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी आकाशदीप सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया।
-1788031453498_m.webp)
गुरदासपुर में बदमाश के साथ एनकाउंटर। फोटो जागरण
HighLights
बटाला पुलिस ने रंगदारी के तीन आरोपी पकड़े।
एक आरोपी आकाशदीप सिंह मुठभेड़ में घायल।
विदेश से संचालित गैंग ने दुकानों पर गोलीबारी की।
जागरण संवाददाता, बटाला। बटाला पुलिस ने इलाके में रंगादारी मांगने और कारोबारियों के घरों और दुकानों पर गोलियां चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस ने एक आरोपित को पुलिस ने बरामदगी के दौरान हुई गोलीबरी में घायल किया है।
पकड़े गए तीन आरोपियों ने अम्मोनंगल में एक किराना स्टोर और बटाला में मैडिकल स्टोर और ज्वैलर दुकान पर गोलियां चलाई थी। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद किया है।
एसएसपी बटाला महताब सिंह ने बताया कि विदेश में बैठे गैंगेस्टरों की तरफ से पहले कारोबारियों को फोन कर रंगदारी मांगी गई और बाद में उनकी दुकानों पर गोलियां चलवाई गई थीं। जिसदौरार एक रंगड़ नंगल में करियाना स्टोर, ज्वलैर शाप और एक मैडिकल स्टोर पर गोलियां चलाई गई । जिस दौरान पुलिस ने इन मामलों में विभिन्न टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी थी।
एसएसपी ने बताया कि गांव अम्मोनंगल में करियाना दुकान पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों आकाशदीप सिंह और सतिंदरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। जिस दौरान आकाशदीप सिंह ने बताया कि वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक छिपा कर रखी गई है।
जब पुलिस आकाशदीप सिंह को बाइक की रिकवरी के लिए लेकर आई तो आरोपी ने वहां पर छिपा कर रखो पिस्टल से पुलिस पर गोली चला दी। जिस दौरान पुलिस ने जवाबी कारवाई के दौरान आकाशदीप सिंह की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिस घायल हालत में बटाला सिविल अस्पताल लेजाया गया है।
दूसरी घटना जिसमें बटाला के ज्वैलर शोप और मैडिकल स्टोर पर गोलियां चलाने के मामले में एक अन्य आकाशदीप सिंह और जसबीर सिंह को पुलिस ने नामजद कर आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
