फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से बैग व बाइक छीने
फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से गांव घोड़ेवाह के पास छह अज्ञात हमलावरों ने रुपयों से भरा बैग और उसकी बाइक छीन ली।
संवाद सहयोगी, काहनूवान : फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से गांव घोड़ेवाह के पास छह अज्ञात हमलावरों ने रुपयों से भरा बैग और उसकी बाइक छीन ली। बैग में 91 हजार 630 रुपए, दो मोबाइल फोन, पर्स और कंपनी का रिकॉर्ड था। थाना काहनूवान में अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है।
गुरदासपुर की आइटीआइ कॉलोनी के रहने वाले अजूब मसीह ने पुलिस को बताया कि वह दसूहा में एक फाइनांस कंपनी में नौकरी करता है। यह कंपनी गांवों में महिलाओं को ऋण देती है। वह हर महीने 15 दिन के बाद गांवों से किस्त के पैसे लेकर कंपनी में मजा करवाता है। बुधवार को वह ऋण की किस्तें लेकर बाइक से लौट रहा था। गांव घोड़ेवाह के पास अचानक छह अज्ञात युवक रास्ते में आ गए। एक ने उसकी बाइक को धक्का मारकर गिरा दिया। हमलावर उसका बैग और बाइक छीनकर फरार हो गए।