Move to Jagran APP

गुरदासपुर में पति के घर के आगे धरने पर बैठी महिला, बोली- ससुराल वाले अंदर नहीं आने दे रहे

बटाला की धर्मपुरा कालोनी में एक विवाहिता पति के घर के गेट के आगे धरने पर करीब चार घंटे तक बैठी रही। बाद में डीसीपी सिटी ललित कुमार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों को समझा कर महिला को घर में दाखिल करवाया।

By Edited By: Published: Tue, 20 Sep 2022 07:47 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 07:47 PM (IST)
गुरदासपुर में पति के घर के आगे धरने पर बैठी महिला, बोली- ससुराल वाले अंदर नहीं आने दे रहे
गुरदासपुर के बटाला में पति के घर के आगे धरने पर बैठी महिला।

जागरण संवाददाता, बटाला।  शहर की धर्मपुरा कालोनी में एक विवाहिता पति के घर के गेट के आगे धरने पर करीब चार घंटे तक बैठी रही। उधर, ससुराल वाले घर का गेट खेलने के बजाय घर के पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी सिटी ललित कुमार पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे गए। नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों को समझा कर विवाहिता को घर में दाखिल करवाया।

loksabha election banner

पिता, बहन और अन्य महिलाओं के साथ शाम चार बजे से धरने पर बैठी विवाहिता नेहा अग्रवाल वासी कलानौर ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले पुनीत गुप्ता वासी धर्मपुरा कालोनी के साथ हुई थी। उसका पौने तीन साल का एक लड़का भी है। नेहा अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति पुनीत, सास निशा गुप्ता और ससुर दिनेश शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट करने लगे थे। रिश्तेदारों ने कई बार बैठ कर समझना चाहा, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने।

नेहा ने ससुरालियों पर आरोप लगाते कहा कि 25 दिन पहले पति, सास और सुसर ने उसके साथ मारपीट की थी, जिस कारण वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार को जब मायके से वापस अपने पति के घर आई तो उसके ससुराल वालों ने उसको घर के अंदर आने से मना कर दिया और दरवाजे बंद कर लिए। उसका पौने तीन साल का बच्चा दिव्यांश भी छीन लिया।

नेहा ने आरोप लगाते कहा कि उसको फोन पर गेट के आगे से उठने के लिए देवर की तरफ से धमकियां मिल रही हैं। सास बोली- दिमागी बीमारी का चल रहा इलाज सास निशा गुप्ता से फोन पर बात की गई तो उसने कहा कि नेहा दिमागी रोग से पीड़ित है और उसका इलाज करवाया जा रहा है। साथ ही कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा है।

भाजपा नेत्री भी उलझी महिला के साथ

नेहा के साथ आई गीता शर्मा ने भाजपा की महिला मोर्चा जिला प्रधान प्रतिभा सरीन पर आरोप लगाते कहा कि प्रतिभा सरीन ने उसको पागल कहा। वहां भाजपा महिला नेत्री का जबरदस्त विरोध किया गया। इसके बाद नेत्री को वहां से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। मामले को लेकर प्रतिभा सरीन ने कहा कि उनकी तरफ से किसी को कुछ नहीं कहा गया। उन्होंने तो महिलाओं को गर्मी में बैठी देख पानी देने की पेशकश की थी।

ससुराल वालों को समझाकर महिला को घर भेजा

नायब तहसीलदार लखविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंच कर महिला के ससुरालियों को समझाया और विवाहिता को उसके पति के घर के अंदर भेज दिया है। अगर इसके बाद भी नेहा के साथ कुछ गलत होगा तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.