सर्वहितकारी बेगोवाल में श्री गुरु अर्जुन देव जी की महान शहादत को याद किया
सर्वहितकारी विद्या मंदिर बेगोवाल में श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को बड़ी श्रद्धा से याद किया गया।
संस, दीनानगर : सर्वहितकारी विद्या मंदिर बेगोवाल में श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को बड़ी श्रद्धा से याद किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम समयाल ने मुख्य वक्ता सर्वहितकारी शिक्षा समिति पंजाब के सीमावर्ती शिक्षा प्रमुख सरदार बच्चन सिंह जी का परिचय करवाया। बचन सिंह ने अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत अतुलनीय है। मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक, शांत और गंभीर स्वभाव के स्वामी गुरु अर्जुन देव अपने युग के सर्वमान्य लोकनायक थे जो दिन-रात संगत की सेवा में लगे रहते थे। उनके मन में सभी धर्मों के प्रति अथाह सम्मान था। गुरु अर्जुन देव जी ने गुरु ग्रंथ साहिब का संपादन भाई गुरदास की सहायता से किया और रागों के आधार पर ग्रंथ साहिब में संकलित बाणियों का जो वर्गीकरण किया है, उसकी मिसाल मध्यकालीन धार्मिक ग्रंथों में दुर्लभ है।