कनाडा से आया सूरजदीप का शव, किया संस्कार
बटाला तीन साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गए बटाला के सूरजदीप सिंह का लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 10:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता,बटाला : तीन साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गए बटाला के सूरजदीप सिंह का लूट की नीयत से कत्ल कर दिया गया था। कत्ल के दस दिन बाद उसका शव शनिवार को बटाला पहुंचा। यहां रीति रिवाज से उसका संस्कार कर दिया गया। सूरजदीप के पिता पटवारी है, जबकि घर में मां व एक छोटा भाई है। गांव के लोगों ने बताया कि सूरजदीप सिंह रोज की तरह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गया था। वहां पर सेवा करने के बाद घर लौट रहा था तो रास्ते में अज्ञात लुटेरों ने उस पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। अस्पताल में सूरजदीप सिंह ने दम तोड़ दिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें